शेष आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन कल बुधवार से से
दरौली (सिवान) : आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर थानाक्षेत्र के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन थाना परिसर में छह से आठ मार्च तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सीओ सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना परिसर मे 10 बजे से 4 बजे प्रतिदिन सत्यापन किया जाएगा। जो आग्नेयास्त्र सत्यापन नहीं करा पाए हैं वे अपना-अपना आग्नेयास्त्र का भौतिक सत्यापन करा लें। गौरतलब है इसके पहले भी समाहरणालय के निर्देश पर गत 16 से 20 फरवरी तक दरौली थाना परिसर मे आग्नेयासत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया था, जिसमें थाना क्षेत्र के 251 शस्त्र अनुज्ञतप्तिधारियों में से 110 आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। 141 शस्त्र अनुज्ञाप्तिधारियों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया था।
साभार : परवेज अख़्तर , सिवान




Recent Comments