दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

जगदीशपुर । एक प्रतिनिधि। लोक सभा चुनाव को लेकर बेतिया-अरेराज रोड मे जगदीशपुर चौराहे पर सोमवार को सीओ विवेक मिश्रा के नेतृत्व मे वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले बेतिया सांसद संजय जयसवाल,नौतन विधायक नारायण साह के गाड़ी को रोक कर भी जांच की गयी। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि सांसद और विधायक के गाड़ी की डिक्की जांच के बाद छोड़ा गया। प्रशासन द्वारा चलाऐ जा रहे सघन वाहन जांच से हड़कम्प का माहौल है। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे दारोगा अरविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि लोक सभा चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो इसको लेकर पुलिस सक्रिय है। दागियों को चिन्हित करने और उनपर नकेल कसने का काम पुलिस द्वारा की जा रही है।