बहू ने दर्ज कराई ससुराल वालों पर प्राथमिकी

हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के जुड़कन निवासी बबलू सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी ने थाना कांड संख्या 54/19 घरेलू हिंसा के विरुद्ध अपने ससुर ललन सिंह, सास फुलकांति देवी, देवर गोविंदा सिंह और ननद प्रीति सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुअनि जहांगीर खान

के नेतृत्व में ललन सिंह को गिरफ्तार कर भेज दिया गया। शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है।

साभार : परवेज अख़्तर , सिवान