महराजगंज लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए दिखा उत्साह, 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला लाठी के सहारे खुद अकेले घर से चल पड़ी

छपरा : इसुआपुर प्रखंड के निपानिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ संख्या 193 पर काफी लंबी कतार रही। इस बूथ पर जाने के लिए गांव की एक बुजुर्ग 82 वर्षीय महिला व रामपट शाह की पत्नी तिलेषवरी देवी ने काफी उत्साहित होकर घर से दूर बूथ पर मतदान के लिये लाठी के सहारे पैदल अकेले ही चल दी।

जिस पर मीडिया की नजर पड़ी तो पूछ दिया।इस पर बुजुर्ग महिला ने बतायी की जिंदगी की कोई ठिकाना नहीं इसलिए अकेले ही वोट गिराने जा रही हूँ ।घर परिवार के और सदस्य जब मन करें जाए,मैं जा रही हूँ ।बूथ पर और लोग मिल जाएंगे ।हम हमेशा वोट करती हूँ और अब भगवान मुझे उठा ले मेरी उम्र डेढ़ सौ वर्ष की हो गयी है।लेकिन साथ में ले जा रही आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 1938 अंकित था जिससे गणना करने पर बुजुर्ग महिला की उम्र 82 वर्ष हो रही है।