शेरपुर मे असामाजिक तत्वों ने किराना दुकानदार की बाइक मे लगायी आग

डोरीगंज (सारण) -:
“”””””””””””
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के शेरपुर गाँव निवासी किराना दूकानदार प्रेमशंकर झा उर्फ मुन्ना बाबा की बाईक मे देर रात गाँव के कुछ अज्ञात शरारती तत्वो के द्वारा आग लगा दी गई बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो गया
घटना रविवार देर रात की है जब गाँव के कुछ शरारती तत्वो ने इस अमानुषिक कुकृत्य को अंजाम दिया जिसके पीछे गाँव के कुछ शरारती तत्वो का हाथ बताया जा रहा है
पीड़ित दूकानदार के मुताबिक उसे घटना की जानकारी दूकान के आस पास रहने वाले लोगो के द्वारा रात मे ही दी गई आग लगने की घटना से बदहवास जब वह घर से अपनी दूकान पर पहुँचा तो पाया कि तेज रौशनी के साथ दूकान के बरामदे मे खड़ी उसकी बाईक धू-धू कर जल रही है जिसकी तेज लफ्टे खपरैल दूकान की छत को भी अब छूने लगी थी जिसे देख मौजूद ग्रामीणो के होश उड़ गए मिट्टी व बालू फेंक जैसे तैसे लोगो ने आग पर काबू पाया किन्तु दूकानदार की बाईक पूरी तरह जलकर खाक हो चूकी थी स्थानीय लोगो के मुताबिक यह गनीमत रही कि शरारती तत्वो की इस करतूत के महज कुछ ही समय बाद पड़ोसी संतोष श्रीवास्तव देर रात शौच के लिए बाहर निकले और इस घटना की तत्काल जानकारी दूकानदार के साथ पड़ोसी लोगो को दी और समय रहते लोगो ने आग पर काबू पा लिया लिया वरना दूकान समेत आसपास के कई मकान आग की भेट चढ चूके होते
पीड़ित दूकानदार ने बताया कि बजाज क्रॉक्स अपनी इसी बाईक से पिछले बारह वर्षो से बाजार से समान लाकर अपनी दूकान मे बेचता था जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण पोषण कर रहा था वह दूकान के लिए समान लाए या बाईक खरीदे उसके सामने एक बडी चुनौति खड़ी हो गई है । दूकानदार के मुताबिक अज्ञात शरारती तत्वो के विरूद्ध घटना की बावत एक लिखित आवेदन उसके द्वारा स्थानीय थाने को भी दिया जा चूका है ।