सराहनीय : भारत स्काउट गाइड ने छपरा जंक्शन पर होली स्पेशल प्लस पोलियों राउंड का किया शुभारंभ, 22 मार्च तक चलेगा अभियान

छपरा : रविवार को भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा छपरा जंक्शन पर होली स्पेशल प्लस पोलियो राउंड का शुभारंभ किया गया।यह कार्यक्रम 16 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा ।इन 7 दिनों में होली के अवसर पर ट्रेन के द्वारा प्रदेशो से अपने घर लौट रहे 5 साल तक के बच्चों को पोलियो का खुराक पिलायी ज जा रही है।

इस अभियान को भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा है । कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने अपने हाथों से बच्चों को दो बूंद पोलियो का दावा पिला कर किया।इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के आठ स्काउट और चार गाइड भाग ले रही है ।यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज के देखरेख में हो रहा है ।

इस मौके पर राज्यपुरस्कार स्काउट अमन सिंह , सुमित सिंह ,चंदन कुमार, रिंकू ,तनु ,तथा स्काउट आयुष ,सूरज, नंदन ,रतीश अहम योगदान दे रहे हैं।