जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपनी कर विरोध जताया

#रिपोर्ट :सुवास कुमार /पानापुर
पानापुर (सारण )सोमवार को फतेहपुर में ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया| लोगों का कहना है कि कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में पैदल चलना मुश्किल हो जाता है| चारपहिया व दो पहिया गाड़ी से चलने की बात सोचना भी मुनासिब नहीं है| आक्रोशित लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय छोटे-बड़े सभी जनप्रतिनिधि इस गांव को हेय दृष्टि से देखते है| जिससे आज भी फतेहपुर के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है




Recent Comments