शिल्हौरी उच्च विद्यालय में लगा योग शिविर, बच्चों को सिखाया गया योगा

मढ़ौर(सारण):
स्थानीय प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय शिल्हौड़ी में योग प्रशिक्षण का शिविर आयोजित किया गया.गुरुवार को शिविर का आयोजन प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद् आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया.आयुष चिकित्सक चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षक राधा रमण शुक्ला, शिवशंकर तिवारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बज्रासन, उतानपाद, मंडूकासन,शशांकासन,शवासन आदि आसनों का प्रशिक्षण दिया. राधा रमण शुक्ला ने बताया कि योग भारतीय परंपरा रही है अौर योग का प्रशिक्षण स्कूलों में देकर ही परंपरा को जीवित रखा जा सकता.आज बच्चों के बीच अब प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है.इसके कारण स्कूली जीवन में तनाव भी छात्रों के बीच समस्या के रूप में है I योग इस तनाव में बाहर निकलने का बड़ा माध्यम है. शिविर में बच्चों को हाईट बढ़ोतरी के साथ अम्लपित कम करने, वजन कण करने,सुगर कंट्रोल,बीपी कंट्रोल,बॉडी रिलेक्स आदि के आसनों को विस्तार से बताया गया.
#विद्यालय अपने शिक्षकों की सहायता से योग को रूटीन में करेगा शामिल-
विद्यालय में शुरू किये गए प्रशिक्षण शिविर में बच्चों की काफी रूचि दिखी I बच्चों का उत्साह और रूचि से प्रभावित प्रभारी एचएम संजय शर्मा ने कहा कि आज ब्यस्त जीवन में योग की महत्ता बढ़ चूकी है . योग को विद्यालय अपने रूटीन में शामिल करेगा बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देगा.इस दौरान विद्यालय की शिक्षक उमेश गुप्ता, मनोज सिंह, राजेश कुमार प्रजाप्रति, ट्रेनर शिवशंकर तिवारी, कुमार, अन्य लोग उपस्थित थे.