नवादा : वारिसलीगंज में आंधी-तूफान का कहर, शादी समारोह में आए लोगों पर गिरी छत, दो की मौत

रिपोर्ट / सन्नी भगत
नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना के दरियापुर गाँव से एक बड़ी खबर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक आंधी-तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी शादी समारोह में भाग लेने गए थे।
घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक शादी समारोह का माहौल उस समय मातम में बदल गया है जब तेज आंधी के कारण छत गिर जाने से उसके नीचे कई लोग दब गए।
दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए।
घायलों को पीएचसी इलाज के लिए लाया गया। 25 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।
घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं दो से तीन गंभीर रूप से घायलों को पटना के लिए रेफर कर दिया गया है।
रिपोर्ट / सन्नी भगत