सीबीएसई के मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा को मिला 90.6% अंक, परिजनों में खुशी

तरैया(सारण):31.05.2018:
सीबीएसई के मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की एक छात्रा ने 90.6% अंक प्राप्त कर अपने पूरे गाँव का नाम रौशन किया है।छात्रा अंजली श्रीवास्तव प्रखण्ड के हरदासचक निवासी उमेश श्रीवास्तव की पुत्री है।जो सीबीएसई के मैट्रिक परीक्षा में कुल 500 में 453 अंक प्राप्त की है।जिससे ग्रामीण क्षेत्र हरदासचक गाँव मे खुशी की लहर है।छात्रा के चाचा अशोक लाल ने बताया कि हमारे ग्रामीण जैसे क्षेत्र में पहली बार किसी छात्रा को इतने अंक मिले है।जो काफी खुशी की बात है।इससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में शिक्षा के क्षेत्र में ऊर्जा का संचार होगा।अंजली विधा मंदिर पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की छात्रा है।जिसकी सफलता पर गाँव मे मिठाईया बांटे गये।