मढ़ौरा(सारान)। मंगलवार को शिल्हौड़ी गांव में
बीजेपी पूर्वी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा,उपाध्यक्ष सह मढ़ौरा विधानसभा प्रभारी लालबाबू कुशवाहा,अनिल सिंह, तारा देवी, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे । प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर और राष्ट्र गान गाकर किया गया । मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर स्वागत किया । शिविर में जिलाध्यक्ष ने बीजेपी के सिद्धांत तो के बारे में एवं एकांत मानो वाद राष्ट्र के एकता के प्रति सजग रहने की जानकारी देने की विस्तार से चर्चा की । मढ़ौरा विधानसभा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा जी ने जनसंघ से भाजपा तक की सफर पर विस्तार से चर्चा की । प्रशिक्षण शिविर के सत्र का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया । शिविर में डॉ शैलेश कुमार यादव, तेज नारायण सिंह,धर्मनाथ सिंह, गणेश प्रसाद, अरविंद सिंह, मिथिलेश सिंह, सूवी देवी, विजय पंडित, धर्मेन्द्र उपाध्याय, कविता देवी, सविता देवी, लाल बाबू सिंह मनोज साह, संफुल राय, अरुण सिंह, सहीत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।