कारवाई : अंग्रेजी शराब बरामद
बिदुपुर(वैशाली):बिदूपुर वरीय अधिकारियों की सूचना पर हरकत में आई बिदुपुर थाने के कई पुलिसकर्मी। सूचना के मुताबिक बिदूपुर थाना क्षेत्र के माईल गंगा नदी के बीच दियरा में झाड़ी के बीच वैशाली एस पी के निर्देश पर कई दर्जन अवैध शराब निर्माण भट्टीयों को ध्वस्त किया गया। वही एक झोपड़ी से लगभग 700 लीटर अवैध विदेशी शराब एवम 12 लीटर बियर पुलिस ने घेराबंदी कर बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख आकी गई हैं। वही पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब भट्टी के निकट रखे सैकड़ो लीटर जावा कच्ची शराब को भी नष्ट कर दिया गया।
वैशाली एस पी के निर्देश पर सदर आरक्षी निरीक्षक श्री कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस लाइन से आये दर्जनों की संख्या में पुलिस बल और बिदुपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी गण शुक्रवार को नावानगर घाट से नाव से दियारे क्षेत्र में पहुंचकर घण्टो घूम घूम कर छापामारी की। छापामारी के दौरान लगभग 40 से 50 अवैध देशी शराब भट्टी को पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया। वही शराब निर्माण के लिए रखे सामग्री को भी नष्ट कर दिया। छापामारी लगभग तीन से चार किलोमीटर दूरी में झाड़ी में घूमघूम कर पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस कर्मी सभी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। हालांकि कारोबारी पुलिस के आने की भनक मिलते ही फरार हो गया। छापामारी अभियान में बिदुपुर थाना के ए एस आई सुदर्शन झा,जय कुमार सिंह,प्रदीप कुमार,अजित कुमार,विजय पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिसकर्मी शामिल थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कर्मोपुर दियरा से लेकर माइल तक के बीच दियरा में पुलिस द्वारा छापामारी की गई।थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि 46 कार्टून रॉयल स्टेग,28 कार्टून रॉयल ग्रीन,एक कार्टून बियर आदि बरामद किए गए।पुलिस द्वारा की गई छापामारी से अवैध कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है।