
●पूर्णाहूति में शामिल हुये सैकड़ो शिक्षक व समर्थक
जनादेश/मढ़ौरा: नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल के 15वें दिन वेतनमान की मांग को पूरी करने के लिए हवन-पूजा कर मुख्यमंत्री को इसके लिए सद्बुद्धि यज्ञ को सम्पन्न किया । इसमें नियोजित शिक्षकों के साथ उनके परिवार के बच्चें भी शामिल हुये । हड़ताली शिक्षक अपने परिवार और बच्चों के साथ मढ़ौरा बीआरसी परिसर पर धरना पर बैठ कर 15वें दिन अपनी आवाज को बुलंद कर अपनी मांग पर अडिग रहे । शिक्षकों ने कहा कि वे समान कार्य,समान वेतन की मांग पर अडिग है । बिहार में सुशासन की सरकार के मुखिया नीतीश कुमार को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए विधि विधान के साथ पूजा और चंदन की लकड़ी का हवन भी किया गया है । अपने परिवार और बच्चों को सामने रख शिक्षकों ने परिवार की परिवरिश, बुढ़े मां बाप का इलाज और बच्चों की पढ़ाई की समस्या को सामने रखा । कहा कि सरकार की दोहरी नीति से वे प्रताड़ित है एक ही काम के लिये सरकार अलग अलग वेतन देकर उनके परिवार और बच्चों का भविष्य खराब कर रही है । शिक्षकों ने सरकार को मानवीय आधार पर इसे गंभीरता से लेने का अहवान किया और समान वेतन देकर शिक्षकों को सम्मान देने की मांग की । शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिक्षक मजबुती के साथ एक है वे सरकार के दबाव में नही आयेगे और अपना हक लेकर ही रहेगे । जिला परिषद भाग एक प्रतिनिधि आनंद यादव, पूर्व मुखिया कौशल प्रसाद यादव समेत कई लोगों ने शिक्षकों के हड़ताल को अपना समर्थन दिया और सरकार से इनकी मांग पर विचार करने को कहा । आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह ने किया।
सद्बुद्धि यज्ञ, पूर्णाहूति में शिक्षक सूर्यदेव सिंह, प्रमोद सिंह यजमान बने, वही आचार्य की भूमिका भी शिक्षक ने ही पूरा किया । इस अवसर पर शिक्षक सानंद श्रेयस्कर, अंकित कुमार सिंह, कुन्दन कुमार, सुनील दिवेद्वी, कमलकिशोर , शैलेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार यादव, सुजाता कुमारी, रंजीता कुमारी, विभा सिंह, अंजली कुमारी, संध्या कुमारी सहीत दर्जनों शिक्षक व उनका परिवार उपस्थित था।




Recent Comments