तरैया।02.03.2020

तरैया(सारण): प्रखण्ड में शिक्षक हड़ताल के 15वें दिन शिक्षकों ने सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश सद्बुद्धि यज्ञ किया और मुख्यमंत्री के सद्बुद्धि के लिए 5001 बार हवन किया।ज्ञातव्य हो कि लगातार 17 फरवरी से बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के आहवाहन पर प्रखण्ड के शिक्षक हड़ताल पर है।प्रतिदिन शिक्षक विद्यालयों में तालाबंदी कर सीआरसी पर धरना दे रहे है।आय दिन शिक्षकों के साथ जनप्रतिनिधि और कई राजनैतिक पार्टियों के लोग भी शिक्षक के साथ धरने पर बैठ रहे है।शिक्षकों का कहना है कि जबतक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है हड़ताल जारी रहेगा।उक्त मौके पर रंजीत सिंह,मुन्ना प्रसाद,अनिल कुमार यादव,राजेश सिंह,किरण कुमारी, राकेश कुमार यादव,अजय कुमार, पवन सिंह,सर्वजीत सिंह,टिंकू कुमारी, सुनीता कुमारी,सब्या खातून,सलमा खातून,सच्चितानन्द सिंह,राजेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।