सीवान: राशिद सरकार हत्याकांड का आरोपी कुख्यात बड़कू चढा पुलिस के हत्थे 
✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से रोहित सिंह परमार 

🔴सीवान- हुसैनगंज के चर्चित युवा  व्यवसायी रसीद सरकार हत्या का मुख्य आरोपी व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दर्वेशपुर निवासी कुख्यात बड़कू मियां उर्फ मुमताज अंसारी को रविवार को पुलिस ने नवलपुर से गिरफ्तार कर लिया । गौरतलब हो कि बडकू मिया को पुलिस काफी दिनों से कर रही थी तलाश रही थी । पुलिस सूत्रो की माने तो राशिद सरकार के हत्या के बाद से ही पुलिस इसको सरगर्मी से तलाश रही थी । बडकू के गिरफ्तारी मे हुसैनगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार, सीवान मुफसिल थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, बड़हरिया थानाध्यक्ष आशीष मिश्र व एसआईटी प्रभारी मनोज कुमार की अहम भूमिका रही ।पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बडकू सीवान नगर थाना कांड संख्या 102 / 2017 में भी हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है ।