शादी के नियत से अपहृत युवती अपने साथ एक लाख के गहने एवं 46 हजार नगद भी ले गयी
डोरीगंज (सारण) :
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के आमी कर्मवारी पट्टी गाँव से शादी की नियत से एक युवती के अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे युवती की माँ शकुन्तला देवी ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यह आरोप लगाया गया है कि गाँव के ही धीरज साह उर्फ भीम साह , रेणु कुमार साह , अमरेश साह , चन्द्रावती देवी एवं पिंकी कुमारी द्वारा जब मेरी पुत्री शौच को घर से बाहर गयी थी तो बहला फुसला कर शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया एवं मेरे पुत्री द्वारा घर से एक लाख रुपए मुल्य के गहने एवं 46 हजार रुपए नगद भी मंगाकर साथ लेते गए ।
युवती नाबालिक बतायी गयी है ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे कार्यवाई की जा रही है ।