विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट :-

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव
अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है दो उम्मीदवार

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गनौली पंचायत में रविवार को शांति पूर्ण माहौल में पैक्स का चुनाव सम्पन्न हुआ।गनौली गांव में पैक्स के बूथ पर सुबह से हीं वोटरों में काफी उत्सुकता देखी गई।अपने अपने उम्मीदवारों के तारीफ की बखान कर रहे थे वोटर।बताते चलें कि इस क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष के लिए दो व्यक्तियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है।एक लक्ष्मण साह और दूसरा श्याम नारायण महतो साथ में ग्यारह सदस्यों ने अपनी उम्मीदवारी रखी है जिनका भाग्य आज मतदान पेटी में बंद हो गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने की हमने हर संभव प्रयाश किया और सफल भी रहे।सुबह से हीं मै अपने दल वल के साथ बूथ पर मौजूद रहा कंही से कोई अप्रिय घटना ना घटे हर पल हमलोग तत्त्पर थे।