शादी की नीयत से लड़की अपहरण मामले में आरोपित पिता-पुत्री गिरफ्तार,आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को रखा घंटो जाम
ロगिरफ्तार करने के दौरान पुलिस पर पथराव पुलिस वाहन समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल
बिदुपुर(वैशाली):लड़की के अपहरण मामले को लेकर बिदुपुर पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फुट पड़ा कि सुबह होते ही सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर उतर गए और रजासन गांव के निकट सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हालांकि इस दौरान अहले सुबह से पूरे दिन सड़क जाम रहा लेकिन पुलिस इतनी हिम्मत नही जुटा पाई की बातचीत कर सड़क जाम को हटवा सके स्थिति जब बद से बदतर हो गयी तो स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्ब मुखिया नागेंद्र प्रसाद सिंह ने पहल की और कई वरीय पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ वार्ता की लेकिन वो भी विफल रहा
#क्या है मामला,,,,,,
बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव निवासी लड़की के अपहरण के मामले को लेकर लड़की के भाई ने शादी की नीयत से अपहरण कर लेने को लेकर परोस के ही विक्की कुमार,अरविंद चौधरी,ओम प्रकाश चौधरी, विक्रम कुमार,सोनम कुमारी, सुबोध चौधरी, एवं देव कुमार के बिरुद्ध बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी के आलोक में पुलिस जब देर रात में उक्त लोगो के घर पर रेड मारी और जबरन उसके पीछे के किवाड़ को तोड़कर पुलिस घर मे घुस गयी और कांड में नामजद सोनाली कुमारी और अरविंद चौधरी को गिरफ्तार कर थाने लाने लगी कि आसपड़ोस के लोग जुट गए और किसी ने चोर चोर का हल्ला कर दिया और पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए।
#कौन कौन लोग हुए घायल,,,,,,,,
छापेमारी के दौरान एएसआई जय कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, डीएपी गार्ड सुलिन्दर पासवान,इंद्रदेव चौधरी, प्रशांत कुमार झा एक महिला चौकीदार मीना देवी और पुलिस जीप का चालक घायल हो गया
क्यो विवाद बढ़ा,,,,,,, जैसे ही पुलिस रात के अंधेरे में किवाड़ तोड़कर घर के भीतर गयी और पिता पुत्री को हिरासत में लेकर थाने पर लाया ग्रामीण उग्र हो गए और अहले सुबह ही हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को रजासन गांव के निकट सड़क जाम कर दर्जनों ग्रामीण पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए जिसे पुलिस द्वारा देर शाम तक जाम को हटाने में कोई ठोस पहल या प्रयास नही किया गया।
#क्या कहते हैं थानाध्यक्ष-
मामला प्रेम प्रसंग का है लेकिन एफआईआर अपहरण का हुआ है कांड में नामजद पिता पुत्री की गिरफ्तारी की गयी इस बात को लेकर ग्रामीण सड़क जाम कर दिए सड़क जाम को लेकर सरकारी काम मे बाधा पहुचाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों के बिरुद्ध एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है।-
संजीव कुमार थानाध्यक्ष बिदुपुर