जीतावारपुर में उज्ज्वला योजना से दर्जनों लाभुकों के बीच बांटे गये निःशुल्क गैस कनेक्शन
छपरा : मंगलवार को दरियापुर प्रखंड के जितवारपुर पंचायत में उज्ज्वला गैस योजना के तहत 76 लाभुकों को निशुल्क गैस वितरण मदरसा पर किया गया।लाभुकों को एच् पी गैस एजेंसी परसा द्वारा दिया गया,जिसकी अध्यक्षता पूर्व बीडीसी सदस्य अरुण मेहता और संचालन कर्मठ मुखिया आजाद आलम ने किया,इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री बलिराम तिवारी,जिलाउपाध्यक्ष निरंजन शर्मा और मकेर प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बिजली, स्वास्थ्य बीमा योजना, दिव्यांगता जैसे ज्वलंत मुद्दे पर अपना प्रकाश डाला,यहाँ के मुखिया आजाद आलम ने छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी से अपने पंचायत जितवारपुर में गैस का कैम्प लगाने की मांग रखी थी,कुछ ही दिन पहले यहाँ कैम्प लगाकर रजिस्ट्रेशन किया गया। था,और लाभुक निशुल्क लाभान्वित हुए,इस कार्यक्रम में मुख्य लोग उपस्थित हुए। जिनमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अब वो दिन दूर नही की अब सभी वर्ग एवम समुदाय के लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा। भाजपा नेता अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष तूफान सिंह, चन्दन सिंह उपाध्यक्ष,शैलेश गिरी,एवम जिन महिलाओं को गैस मिला उनमे अफसाना खातून,सदफ हैदर,खुशबू निशा,देवंती देवी के अलावा 76 लाभुक महिलाये उपास्थित थे।