दाउदनगर में आयोजित हुआ अति पिछड़ा सम्मेलन
बिदुपुर(वैशाली): प्रखण्ड के दाउदनगर विद्यार्जन एकेडमी में अतिपिछड़ा जिला सम्मेलन अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ बिदुपुर प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मवीर ठाकुर के संचालन में हुआ । बैठक में अतिपिछड़ा के जिला संगठन प्रभारी कारी साहू ने आगामी 24 जनवरी 2019 को कर्पूरी जयन्ती समारोह में वैशाली जिले से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया ! पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सह पूर्व जिलापार्षद शत्रुध्न प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक ही ऐसा नेता नीतीश कुमार है जो अतिपिछड़ा के भलाई किया और अतिपिछड़ा के विकास के लिए सोचते है । वैशाली जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ों के मसीहा थे और उनके ही नक्शे कदम पर चलने वाले हमारे सूबे की मुखिया माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथों को मजबूत करने के लिए वैशाली जिला के सभी अतिपिछड़ा को एकजूट हो कर कर्पूरी जयन्ती के सफलता के लिए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आने का आग्रह किया । सभा को सम्बोधित करने बालों में बिदुपुर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, गजेन्द्र भगत, अनिल कुमार चौरसिया, प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, बालेश्वर राय, बिनोद कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सियाराम जी, डॉ. रामबाबू राय, उमेश साह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रीता ठाकुर, विशेश्वर राय, हरेन्द्र सहनी, जगन्नाथ साह, राम एकवाल चंद्रवंशी, अनिल कुमार महतो, विनोद ठाकुर, डॉ. जगरनाथ ठाकुर, मालती देवी, सुनीता कुमारी, डॉ. वासुदेव साह, उदय शंकर सिंह, डॉ. शत्रुघ्न साह, अनिल कुमार, महेश प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अशोक चौरसिया, रामजन्म चौरसिया आदि ।