⏭मोतिहारी:जगीराहां गांव में खुदाई के दौरान ब्रिटिशकालीन लोहे का ह्यूम पाइप मिला
⏭अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर:-मोतिहारी अंचल क्षेत्र के तुरकौलिया जगीराहां गांव के समीप एक तलाब से सटे समतल जमीन से करीब 10 फीट नीचे शनिवार को खुदाई के दौरान ब्रिटिशकालीन लोहे का ह्यूम पाइप मिला है। उक्त पाईप की खोज तलाब में स्नान कर रहे बच्चों ने की।
जमीन के अंदर पाईप मिलने की खबर के बाद ग्रामीण उमड़ पड़े। फिर जेसीबी से खुदाई करने पर करीब छ:ह फीट मोटा व दस फीट लंबी खुदाई हुई। पुरातन समान मिलने की सूचना पर सीओ संजय कुमार झा गांव पहुंचे व पाइप को देखा तथा इसकी सूचना एसडीओ सदर को दी। बताया कि प्रशासनिक निर्देश के बाद आगे खुदाई कराई जाएगी।




Recent Comments