परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर(सिवान) : प्रखंड के अर्कपुर स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में 12वीं के छात्र-छात्राओं का प्रैटिक्कल परीक्षा संपन्न हो गई। यह परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चली। इस परीक्षा में 725 बच्चों ने भाग लिया था। यह जानकारी महाविद्यालय के निदेशक सह सिविल इंजीनियर राणा रविकेश रंजन ने दी।