सारण : परसा में राजमिस्त्री की छज्जा व दीवाल गिरने से हुई मौत 
परसा 
दरियापुर थाना क्षेत्र के मगरपाल  पंचायत के मगरपाल मुर्तुजा गांव में बन रहे नए मकान का छज्जा व दीवाल गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई । बताया जाता है की शुक्रवार की दोपहर छज्जा खोलते वक्त छज्जा सहित दीवाल भरभरा कर गिर गया । जिससे राजमिस्त्री जय मंगल राम की दबने से मौत हो गई ।