परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया है। इस दौरान 6 माह के बच्चों को पूरक पोषाहार दिया गया एवं शिशु के 6 माह पूरे होने के बाद उसके बेहतर पोषण के लिए जरूरी पूरक पोषाहार के बारे में बताया गया। बीडीओ सह सीडीपीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सेविकाओं द्वारा पोषक क्षेत्र की लाभुक के 6 माह के शिशु को खीर खिलाकर अन्नप्राशन दिवस मनाया।