परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : शहर के राजेंद्र चौक से थाना तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं हल्की बारिश होने पर जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को और परेशानी बढ़ जाती है। सड़क निर्माण के लिए स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने शहर वासी मांग कर चुके हैं। व्यवसायी मुन्ना कुमार, रामाशंकर प्रसाद,सुरेश प्रसाद,विकास कुमार, संजय कुमार, आनंद श्रीवास्तव, बबलू ब्याहुत आदि ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई है।
———-




Recent Comments