बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के आशा खैरा गांव में शराब बेचने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पारस मुखिया को लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान पन्द्रह सौ रुपए भी छीन लिए गए। थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।