बैकुंठपुर। प्रखंड में सोमवार को मुसलधार बारिश की वजह से बिजली की सप्लाई घंटों बाधित रही। जगदीशपुर फीडर में तीन घंटे तक ब्रेकडाउन की वजह से आपूर्ति बंद रही। पावर सेक्शन के कनीय अभियंता प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर ली जाएगी। आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।