छपरा (सारण):
सारण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े समर्पित भाजपा कार्यकर्ता 84 वर्षीय शंभु कमलाकर मिश्रा और सारण जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शंभु कमलाकर मिश्रा के निधन पर शोक जताते हुए सांसद रूडी ने कहा कि उनके 40040 वर्षों के राजनीतिक जीवन में शंभु जी का स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता हमेशा मिलती रही। उनकी मधुर वाणी और आत्मीय संबोधन हमेशा याद रहेंगे। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है।
वहीं, संजय सिंह के निधन पर रूडी ने कहा कि चार दशकों से संजय उनके कार्यकर्ता साथी रहे। उनका हँसमुख व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका यह आकस्मिक निधन भी उनके लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने ईश्वर से दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।




Recent Comments