: गांव के ही सरकारी स्कूल के समीप दिया वारदात को अंजाम
: पुलिस कर रही है मामले की जांच
परवेज अख्तर/सीवान। बड़हरिया थाना क्षेत्र के छोटका सिसवा गांव में बुधवार की संध्या एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सिसवां पश्चिम टोला निवासी नसीम अहमद है जो स्व. मोबीन अहमद का 30 वर्षीय पुत्र है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नसीम अहमद छोटका सिसवांसरकारी स्कूल के समीप संध्या में बिरयानी खा रहा था. तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उससे पूछे कि तुम कहां जा रहे हो. इसके बाद कमर से पिस्टल निकाला तब नसीम ने उसका विरोध किया और दोनों में हाथापाई हुई. तभी अपराधियों ने नसीम को पेट में गोली मार दी जो की गोली पेट मे लग कर दूसरी तरफ निकल चुकी हैं .इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया .स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया .जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घायल से पूछताछ के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है .इधर गोली की घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मामले में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी मुझे कुछ जानकारी नहीं है ,जानकारी हासिल कर में स्पष्ट बताऊंगा।
:




Recent Comments