पानापुर(सारण) थाना क्षेत्र के रसौली पिंडी टोला में मंगलवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली पिंडी टोला निवासी  दशरथ तिवारी के बड़े पुत्र जितेन्द्र तिवारी के रूप में हुई । मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9 बजे वह शराब के नशे में अपने पड़ोसियों  के साथ गालीगलौज कर रहा था । ग्रामीणों ने इसकी  सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया । थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार युवक को बुधवार को जेल भेज दिया गया ।