
पानापुर (सारण)भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन प्रखंड में धुमधाम से मनाया गया । तरैया विधायक जनक सिंह ने पीपरा सिंगाही दलित बस्ती में निर्माणाधीन अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भीमराव अम्बेडकर समाज के अभिवंचित एवं शोषित वर्ग के लोगो के मसीहा थे । उनके कार्यो को कभी भुलाया नही जा सकता । इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी ,सुरेंद्र पंडित आदि उपस्थित थे ।वही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बक़वा के अलावे प्रखंड के अन्य विद्यालयों में भी अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया ।




Recent Comments