दलित पिछड़ो वंचितों एव गरीबो के मसीहा थे अंबेडकर


दिघवारा प्रखण्ड के दिघवारा में अवस्थित अम्बेडकर चौक पर बुधवार को बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती प्रखंड राजद कार्यकर्ताओ ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया ।कार्यक्रम की शुरआत बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ ।प्रखंड राजद अध्यक्ष विंदेसवरी पासवान के नेतृत्व में उपस्थित समाजिक कार्यकर्ताओं विकास मित्रो पार्टी के सदस्य ने बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तितव को याद किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड राजद अध्यक्ष विंदेसवरी पासवान नगर अध्यक्ष मिश्री लाल महतो मुनीर कुरैसी रूपु कुमार कृष्ना राम अमरजीत पस्वान विकास मित्र सुरेन्द्र राम हरेन्द्र बैठा पंकज कुमार मेहरा आदि उपस्थित थे।