64 वीं राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल अंडर 19 में भाग लेने वाली 26 सदस्सीय बिहार टीम मध्यप्रदेश हुयीं रवाना
ロ सारण के जयप्रकाश बालक वर्ग तो सीवान की खुशबू बालिका वर्ग की कैप्टन

पटना : 64 वे राष्ट्रीय स्कूली अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 26 सदस्यीय बिहार टीम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , कंकड़बाग पटना से मध्य्प्रदेश के लिये रवाना हुई । बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल 36 सदस्यीय खिलाड़ियो के दल से 24 का चयन किया गया ।

जो 02 से 06 जनवरी तक मध्यप्रदेश के शिवपुरी में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीम को बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने रवाना किया। मौके पर टीम मैनेजर दरभंगा के आशीष कुमार एवं प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरुण कुमार भी टीम का हिस्सा बने।
बालक वर्ग में सारण से 3 खिलाड़ी शामिल है 12 सदस्यीय टीम का नेतृत्व सारण के प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक के छात्र जयप्रकाश तिवारी कर रहे है जबकि 12 सदस्यीय बालिका दल का नेतृत्व सीवान की खुशबू कुमारी कर रही है । बालिका वर्ग में सबसे अधिक सीवान से 5 खिलाड़ी शामिल है । राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सारण तथा बालिका वर्ग में सीवान विजेता हुआ था। बिहार के बालक टीम में जयप्रकाश तिवारी , राजकुमार सिंह , अंकित कुमार सारण, गौरव , सुमन , मिशाल भागलपुर, सरोज नवादा, निगम , अनीश पांडेय – पटना, रोहित – शेखपुरा, संजीव , सुमित – सीवान। बालिका वर्ग में खुशबू , सुमन, गायत्री, जुगनू , शिबू – सीवान, सपना , मधु , ज्योति – नवादा, माधुरी , शोभा – पटना, शिवलिका- रोहतास , सपना – बक्सर शामिल है ।बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिये बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार , चेयरमैन ई सच्चिदानन्द राय, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, सारण जिला हैंडबॉल संघ के संरक्षक जितेन्द्र सिंह , शैलेन्द्र प्रताप सिंह , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , सारण जिला सचिव संजय कुमार सिंह, सीवान जिला सचिव संजय पाठक सहित अन्य ने शुभकामना दी है ।