सिवान : घर मे आग लगने से लाखों का नुकसान
 # पटाखा व्यवसायी के यहां लगी आग, घंटो बजते रहे पटाखे
 # गांजा पीने के दौरान शायद लगी आग 
#प्रवेज़ अख्तर 
सिवान : 
रविवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र  के बड़रम गांव स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से अफरातफरी फैल गई है। बताया जाता है कि बड़रम गांव स्थित हाइ स्कूल से सटे एक मकान में जो मुर्तुजा अली की बताई जा रही है उसमें रविवार की दोपहर में अचानक जोर-जोर की आवाजें आने लगी। थोड़ी ही देर में घर धूं-धूं कर जलने लगा तथा अंदर से लगातार डेढ़ दो घंटे तक जोरदार आवाजे आती रही। घटना के बारे में बताया जाता है कि मुर्तुजा अली के घर में पटाखा बनाने का कार्य चल रहा था। इसी बीच घर में भारी मात्रा में रखे हुए बारूद में अचानक आग पकड़ लिया जिसके बाद पूरे मकान को आग के लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। जैसे ही घर में जोरदार आवाज सुनाई दी ग्रामीणों ने घटनास्थल के तरफ दौड़ के भागे। तब देखा कि अंदर आग लगी है। बड़रम के बीडीसी नंन्हे पांडेय ने अपनी सूझ-बूझ दिखाते हुए घर मे फसी मुर्तुजा अली की पत्नी को बाहर निकाले। ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने की पूर्ण प्रयास किए। इसीबीच लगभग एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की छोटी एवं बड़ी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहूंच कॉफी मसक्कत करने के बाद आग पर काबू पाई। बता दे कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी तक नही चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार मुर्तुजा अली पटाखा बनाने का काम करते है तथा वे शादी और अन्य मौकों पर साटा कर पटाखा का व्यवसाय करते है। साथ ही वे अपने घर मे बेडिंग बनाने का भी काम करवाते है। इनके यहां रजाई, तकिया, गद्दा इत्यादि बनता है। इसमे लगभग पांच-छह मजदूर भी काम करते है। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर शायद अंदर में गांजा पी रहे थे तथा ठंड ज्यादा होने से आग ताप रहे थे इसी में से चिंगारी उड़कर ज्वलनशील बारूद में जा पड़ी जिसके कारण आग लग गई। और घर मे रखे रुई और बारूद के ढेर में आग लग जाने से लगभग दो घंटे तक आग धूं-धूं कर जलती रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हुसैनगंज थाना को दिया सूचना पाते ही हुसेनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुँच पहले आग पर काबू पाने में लगी। जब आग पर काबू पाया गया तो पुलिस मुर्तुजा अली को ढूढने लगी लेकिन मौके से मुर्तुजा अली फरार थे। इसको देखते हुए पुलिस उनके यहां बन रही बारूद के बारे में पूछताछ कर रही है। वही मौके पर पहूंचे हुसैनगंज थाना की पुलिस ने बताया कि आग के कारण घर पूरी तरह से छत-बिछत हो गया है। आग में आने के कारण घरेलू सिलेंडर भी फट गया है। वही घटनास्थल के अगल-बगल में कस्तूरबा विद्यालय है यहाँ की बालिकाएं आग लग जाने के कारण सहम गई थी। पुलिस अभी घटना स्थल पर जांच कर रही है।