एसपी ने किया थाने का निरीक्षण
#परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के पचरुखी थाना का सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एसपी नवीन चंद्र झा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न फाइलों की जांच की तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कांडों का निष्पादन पर विशेष ध्यान देने तथा सभी कांड कांडों का अभिलेख दुरुस्त रखने, समय पर मामले का निपटारे का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।