•उन्नाव (उ.प्र.) गोरईया खेल प्रतियोगिता का हुवा आयोजन, कई दशकों से चली आ रही यह परम्परा.

•प्रतियोगिता में पुरष्कृत किये गये लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा प्रतियोगी.

न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ. प्र.): बीघापुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा गोरईया मे सन 1964 से अनवरत दीपावली के दूसरे दिन दिन लगभग पच्चास वर्षों से आयोजित हो रही अब खेल प्रतियोगिता क्षेत्र के लिये मिशाल बन चुकी है।

ग्रामीण अंचलों में जहाँ खेल प्रतियोगिता अब आधुनिकता के दौर में मोबाईल और टीवी तक सिमट रही है। वही गोरईया गांव में आज भी खेल प्रतियोगिता पिछले पचासों वर्ष से लगातार चली आ रही है।
इसी क्रम में दीपावली के दूसरे दिन प्रतियोगिता में ऊँची लम्बी कूद, बोरा सुई तागा दौड़, सुलेख समेत कई खेल के माध्यम से देर शाम तक प्रतियोगिता चलती रही।खास बात इस आयोजन में यह भी है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय गोरईया व उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरईया के छात्र एवम छात्राओं को एवँ क्षेत्रीय बच्चे भी प्रतियोगिता मे शामिल होते है।
प्रतियोगीता में प्रथम द्वितीय एवँ तृतीय स्थान पानेवाले को मुख्यातिथि के रूप में आये जिलापंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव ने कमेटी की इनाम समाग्री देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया और साथ ही खिलाड़ियों के अच्छे खेल और आयोजन की सराहना करी।

इस अवसर पर अंकित सिंह, सूरज, राहुल वर्मा, लालनेता, रामसुमेर, अनिलवर्मा, राजेन्द्र पटेल, डा.लल्लू, अनंतकुमार कमलबाजपेई, बृजेश बाजपेयी उर्फ नीरज सुनील साहू आदि क्षेत्रीय सम्मानित लोग मौजूद रहे।