
वैशाली : पानी के लिए मचा त्राहिमाम-प्रदर्शकारियों ने प्रखंड कार्यालय में जड़ा ताला
राजापाकर (14 मई ) : पानी के लिए मचा त्राहिमाम. गुस्साए लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में जड़ा ताला. प्रखंड कार्यालय को जाने वाली सड़क को जाम कर किया प्रखंड कार्यालय के गेट पर हल्ला हंगामा. हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड 6 के उप मुखिया उमेश राय द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत वार्ड में आधा काम करके आधा छोड़ दिया गया है. आधे लोगों को पानी मिल रही है आधे लोग पानी के लिए बेचैन है. त्राहिमाम मचा है .शिकायत करने पर उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही .वही लोगों ने बताया कि अगल बगल में सरकारी चापाकल है जो सभी सूखे हुए हैं. पीएचईडी कर्मी द्वारा उसमें सिलेंडर गिराने के लिए 15 सौ रुपए की मांग की जा रही है. पैसे वाले पैसा दे रहे हैं .हम गरीब आदमी कहां से पैसे लाएंगे. घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपने सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचे. एवं हंगामा कर रहे लोगों को समझाया बुझाया तथा दोषी पर कार्रवाई की बात कही .तब जाकर लोग शांत हुए एवं अवरूद मारग को चालू कर दिया गया. मौके पर उपस्थित विष्णु देव राय, मुन्ना कुमार, रामदास राय, जगा राय, हरेंद्र राय, संजय राय ,अमरनाथ कुमार, चंद्र भूषण कुमार, विपिन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से नल जल योजना में गरबरी करने वाले वार्ड सदस्यों पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।




Recent Comments