दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया जिला विधिज्ञ संघ चुनाव2019 में आज दिन के 12:00 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। इस चुनाव में कुल मतदाता की संख्या 1009 है । इसकी पुष्टि करते हुए चुनाव पदाधिकारी रवि शरण श्रीवास्तव सहायक चुनाव अधिकारी सत्येंद्र शरण ,राजन कुमार चतुर्वेदी व आशीष सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष के 1 पद हेतु ठाकुर विजय सिंह व मदन मोहन मिश्रा सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है ।सचिव के 1 पद हेतु भोला नाथ सहाय ,ज्योति भूषण फौजदार, प्रभाकर मिश्र व किशोरीलाल सिकारिया सहित कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वही उपाध्यक्ष के 3 पद हेतु के 7 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है जिसमे वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार त्रिपाठी, लालेश्वर प्रसाद वर्मा ,सैयद शाहिद अजीज, राजीव रंजन झा, योगेश चंद्र प्रसाद व राधाकांत राम शामिल है। संयुक्त सचिव के 3 पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है जिसमें कुमार संदीप ,विनोद कुमार गिरी ,अरविंद कुमार पांडे, विनय कुमार तिवारी ,अलाउद्दीन अहमद, अशोक कुमार शर्मा, शीला कुमारी उर्फ शीला मिश्रा, नंदकिशोर प्रसाद ,देवेंद्र कुमार, मदन मोहन वर्मा, राजेंद्र कुमार तिवारी, चंद्रभूषण शाही ,दिनेश प्रसाद तिवारी व कमलेश प्रसाद शामिल है। सहायक सचिव के 3 पदों के लिए कुल 10 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जिसमें दुर्गेश कुमार गुप्ता ,अनिता कुमारी मोहम्मद मोनिब, संतोष कुमार शर्मा ,आनंद शंकर तिवारी, अभिषेक तिवारी, मुनिनद्र कुमार मिश्रा ,दीनानाथ शर्मा, हिमेंद्र कुमार व राजेश कुमार सिंह शामिल है। कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए 3 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किए जिसमें शिव कुमार विजय कुमार श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्रा शामिल है। कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किए जिसमें सैयद अबू तारीक, सुधीर कुमार सिन्हा, नवीन कुमार ,नवीन कुमार द्वितीय, राज किशोर प्रसाद, अभिषेक कुमार वर्मा, अनिल राम, अरुण कुमार यादव ,अरुण कुमार राय ,अजय कुमार मिश्र, अशोक कुमार कुशवाहा ,अशोक कुमार वर्मा, पवन कुमार, शहजाद इमाम काद्री, प्रवीण कुमार सिन्हा, बबन राम ,भिखारी शाह व मोहम्मद मुस्तकीम शामिल है। प्रत्याशियों के नाम वापसी की तिथि 14 जून 19 रखी गई है ।वही नाम समविक्षा की तिथि 15 जून 19है। चुनाव24 जून19को होगा व मतगणना का परिणाम 25 जून 2019को प्रकाशित किया जाएगा।





Recent Comments