
वैशाली : पुलिस ने किया नकली नोट गिरोह का भंडाफोड,तीन गिरफ्तार
हाजीपुर : नगर थाना पुलिस ने नकली नोट के कारोबारी गैंग का भंडाफोड किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख 70 हजार के नकली नोट बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने ये पुरी कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के छोटी मडई इलाके से की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि नकली नोट के कारोबारीयों के बारे में गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर नगर थाना के एसआई परशुराम सिंह और सिपाही अमित कुमार ने साथ छोटी मडई स्थित राजबल्ली राम के घर छापेमारी की गई। यहां से पुलिस ने एक बैग में रखा एक लाख 70 हजार के रुपए बरामद किए। सभी नोट सौ-सौ रुपए के है। पुलिस ने यहीं से मुकेश कुमार सिन्हा और चंन्द्रभुषण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों नगर थाना क्षेत्र के हीं छोटी मडई रोड के रहने वाले हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के दौरान जानकारी मिली कि राजबल्ली राम के घर से ये रुपए बरामद किए गए हैं । पुरे गैंग का सरगना यही बताया जा रहा है। वहीं इनके साथ गिरफ्तार हुए बाकि दो व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुछताछ के बाद आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जैसे जैसे इस गैंग के खंगालने के बाद जानकारी मिलेगी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले का पता करने का प्रयास कर रही है कि इतने भारी मात्रा में नकली नोट कहां से आए और इसे कैसे एवं कहां खपाने की योजना थी।




Recent Comments