परसा (सारण)-उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण का छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ परसा के परिवार द्वारा बिधिवत दिपयज्ञ कराया गया।दिपयज्ञ के उपरांत भगवान श्री कृष्ण की महाआरती किया गया।और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि डॉ नागेश्वर प्रसाद राय मुखिया संघ अध्यक्ष विजय राय अंजनी मुखिया प्रतिनिधि शशि राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि डॉ नागेश्वर प्रसाद राय ने पूजा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि कोरोना महामारी और बाढ़ की कहर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को बड़े धूम धाम से मनाया गया।जो काबिले तरफ होने की बातें कही।डॉ राय ने कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओ को भी धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा गायत्री परिवार के सदस्यों को न्यू उपकार सेवा सदन के संचालक मनोज दास के सौजन्य से अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक अध्यक्ष उमेश राय पूर्व बीडीसी अरुण राय नागेंद्र सिंह अखिलेश राय सुरेंद्र राय अभिताभ सिंह राम बाबू राय अजय राय धुरी सिंह परितोष श्रीवास्तव आदि उपस्तिथ थे।