संजय विजित्वर (हाजीपुर)–रेलवे पुलिस टीम द्वारा गरीब, असहाय बच्चों को भोजन । जी हां,भारत जैसे विशाल देश में आज भी आदर्श भावना और मानवता हर मोड़ पर दिखाई पड़ती है ।एक ओर वैश्विक महामारी को लेकर देश -दुनिया चिंतित जरूर है किन्तु, हम हिम्मत नहीं हारे हैं। ।बीते कुछ दिनों से समस्त देशवासियों में मानवता की भावना प्रबल होती दिखाई पड़ रही है ।अपने बचना ,सबको बचाना की मंशा लिए भारतवासी हरपल चिंतनशील दिखाई पड़ रहे हैं।चाहे जैसी भी परिस्थिति हो ,आशा और उम्मीद लिए हम सभी बैठे हैं कि एक दिन वर्तमान संघर्ष से भी हम उबर जाएंगे ।दया,ममता, परोपकार , दानशीलता जैसे भावना तत्त्व स्वतः स्फूर्त हुए हैं जो नि: संदेह भारतीय समाज के लिए आदर्श का परिचायक है ।आज इस परिस्थिति में समाजसेवी अथवा व्यक्ति विशेष चाहे वे महिला अथवा पुरूष हों , जिससे जो भी अपने सामर्थ्य के अनुसार बन रहा है ,अपनी दरियादिली दिखा रहे हैं।आज जहां एक ओर भारत सरकार,राज्य सरकार गरीब, असहाय,अबला,विधवा,लाचार,, मजदूर,दिव्यांग लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने में लगी है , वहीं कोई जागरूकता अभियान में लगा है और डॉक्टर्स,नर्सेज ,स्वास्थ्यकर्मी जीवन बचाने में ।कोई मास्क, सेनेटाइजर ,साबुन इत्यादि बांटने में तो कोई खाद्य सामग्री वितरण करने में ,कोई गरीब, असहाय लोगों को भोजन कराने में ।चाहे कोई पदधारक हो अथवा कोई सामाजिक संगठन अथवा कोई सामान्य जन । सबके द्वारा आदर्श मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रत्येक दिवस देखने को मिल रहा है ।इसी क्रम में हाजीपुर रेलवे जंक्शन के आसपास रह रहे वैसे व्यक्ति जो असहाय एवं गरीब तबके के हैं , उन्हें और उनके बच्चों को रेलवे पुलिस टीम द्वारा भोजन कराया गया। कोई भी भूखा ना रहने पाए की मंशा लिए यह पुलिस टीम अपने इस भावना को साकार करने में लगी हुई हैं और बीते दो दिनों से गरीब, असहाय लोगों के बीच कुछ खाद्य सामग्री बांट कर मानवता का परिचय दिया है। आज तीसरा दिन है जब रेलवे पुलिस टीम के द्वारा गरीब और असहाय लोगों तथा उनके बच्चों को भरपेट भोजन कराते देखा गया जो सराहनीय माना जाएगा।