वैशाली:बिदूपुर में ब्रिजनाथी सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यंग स्टार पटोरी बना विजेता
•प्रेम कुमार बिदुपुर (हाजीपुर) दिनांक 05 जनवरी 2018 :
बिदुपुर प्रखंड मैदान में वीर ब्रिजनाथी सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यंग स्टार पटोरी समस्तीपुर बनाम बिदुपुर प्रखंड टीम के बीच हुआ। मैच में मुख्य अतिथि महनार के पूर्व विधायक अक्षुतानंद सिंह, वीर ब्रिजनाथी सिंह स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीकांत जी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव जी, जुड़ावनपुर करारी के मुखिया पति मंटू सिंह, लोजपा नेता अंजन सिंह, रूपेश कुमार, शुभम कृष्णा सिंह, राजा सिंह, मनी राय, अंगद कुमार ने खिलाड़ियों का हौशला बढ़ाया।
फुटबॉल मैच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह, व्यवस्थापक टुनटुन कुमार, कुंदन कुमार, कन्हैया कुमार, अंजनी, मोहन, पिंटूकुमार, मैच रेफरी शुभाष व बादल कुमार ने मैच को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिए। 1st हाफ में पटोरी की ओर से अशोक कुमार ने दो गोल दागे और बिदुपुर के टीम पर पूर्ण दबाब बना दिये। 2nd हाफ में भी पटोरी के खिलाड़ी बिदुपुर टीम पर हावी रहा और 2 गोल और दागे प्रभु 1 व रामसागर ने 1 गोल दागे। मैन ऑफ़ द मैच का का पुरष्कार अशोक कुमार को मिला। विजेता कप पटोरी के कप्तान रविन्द्र कुमार व उनके टीम के खिलाड़ियों को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव जी व जुड़ावनपुर करारी के मुखिया पति मंटू सिंह संयुक्त रूप से प्रदान किये।






Recent Comments