वैशाली:बिदूपुर विवाहिता की अपहरण का मामला दर्ज 
#। प्रेम कुमार 
बिदूपुर  (हाजीपुर)
बिदुपुर थाने के मधुरापुर गांव से एक विवाहिता को बहला फुसलाकर गायब कर दिये जाने की प्राथमिकी उसके पुत्र ने दर्ज कराया है।कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर  बिदुपुर थाने में आधा दर्जन व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।मधुरापुर निवासी नीतीश कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया की 
गत मार्च 2017 से अब तक उनके मा का पता नही चल पाया है।उसने आरोप लगाया है की उनके मां सुनीता देवी को प्रदीप पासवान, लखिंद्र पासवान,पप्पू पासवान,धर्मेंद्र पासवान ,छोटन पासवान एवम सुरजी देवी ने बहला फुसलाकर 45 हजार रुपये के जेवर एवम 30 हजार रुपये नकद के साथ गायब कर दिया है।उसने आरोप लगाया की पूर्व में उनके दादा हरि नन्दन पासवान द्वारा लिखित शिकायत किया गया था,जिसमे प्रदीप पासवान को पुलिस गिरफ्तार भी कर लिया परन्तु छोर दिया गया।उसने आरोप लगाया की सुरजी देवी उसे बतायी की मा को वेश्यावृति करने के लिए बेच दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है।