वैशाली:बिदूपुर में डाकघर के एजेंट की मोटरसाइकिल चोरी
•न्यूज़ इनपुट -प्रेम कुमार बिदूपुर हाजीपुर:-बिदुपुर थाना के बिदुपुर बाजार स्थित डाकघर के समीप से एक डाकघर एजेंट की मोटर सायकिल चोरी हो गयी।इस सम्बन्ध में भैरोपुर पकड़ी निवासी हरेंद्र पंडित ने बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में हरेंद्र पंडित ने आरोप लगाया है की गत 29 दिसम्बर को वे पुत्र के साथ पैशन प्रो मोटर सायकिल बी आर 31 के 1771 से बिदुपुर डाकघर आये थे।वे लोग वाहन लगाकर ऊपर डाकघर में चले गये।
जब कुछ देर बाद वापस लौटे तो मोटर सायकिल गायब था।कई दिनों तक काफी खोजबीन के बाद भी मोटर साईकिल नही मिली।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments