मधेपुरा: मोतिहारी जिला के अतुलकश्यप उर्फ़ चून्नू सिंह का साथी पत्रकार संजय कुमार सुमन बने बिहार न्यूज़ लाइव के संपादक

⏩कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” मधेपुरा:-मोतिहारी जिला के अतुलकश्यप उर्फ़ चून्नू सिंह का साथी व कोसी अंचल के सबसे चर्चित मधेपुरा निवासी पत्रकार संजय कुमार सुमन को बिहार न्यूज़ लाइव का संपादक बनाया गया है। बिहार न्यूज़ लाइव के प्रधान संपादक राकेश कुमार गुप्ता ने इसकी विधिवत घोषणा की है।

मालूम हो कि पत्रकारिता जगत में एक नई पहचान बना चुके एवं युवाओं को लेखनी का दम भरने वाले वरिष्ट पत्रकार संजय कुमार सुमन कई  मिडीया समूह व वेब पोर्टल को अपना सेवा दे चुके है और दे रहे हैं।

ज्ञात रहे पूवोत्तर भारत के सबसे चर्चित मधेपुरा जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सुमन पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक आधे दर्जन से अधिक  पुरस्कार को पा चुके हैं। श्री सुमन को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा बाबा साहब डा० अम्बेदकर नेशनल फेलोशिप एवार्ड 2013, प्रेमचंद लेखक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार आदि प्राप्त कर चुके हैं।इसके अलावे ”सहित्य सुमन”की उपाधि से अलंकृत किये जा चुके है।

श्री सुमन की नई पारी के बारे में उदाकिशुनगंज के पत्रकार गौरव ठाकुर कहते हैं- संजय कुमार सुमन जी में गज़ब का उत्साह हिलोरें लेता रहता है और नई चुनौतियाँ लेने का इनको शौक है। सुमन जिस जगह रहे उस संस्थान को ऊंचाई पर ले गए। सुमन की नज़र पाठकों के नब्ज़ पर रहती है, इसलिए ये सफल होंगे ही।

युवा पत्रकार संजय कुमार सुमन चौसा निवासी रामोतार आनंद एवं मंजूलता भारती के द्वितीय पुत्र हैं। श्री सुमन ने वर्ष 1992 से लगातार विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी लेखनी के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके है।आर्यावर्त,पंजाब केसरी,कादम्बिनी,दैनिक जागरण,रांची एक्सप्रेस,दिल्ली प्रेस पत्रिका समूह के सरस सलिल,मुक्ता,सुमन सौरभ आदि में अपनी लेखनी के माध्यम से पहचान बना चुके संजय कुमार सुमन वर्तमान में कोसी टाइम्स के “उप सम्पादक” आलोक प्रसंग पत्रिका के ‘सलाहकार संपादक’ व दैनिक खोज खबर के “वरीय उप संपादक” के तौर पर अपनी सेवा प्रदान कर रहे है।

A1D97DD5-C30C-493D-AED3-9A2B75993959

[”दैनिक खोज खबर” के पत्रकार व चीफ़ गेस्ट पंकज कुमार भोजपुरिया के साथ संजय कुमार सुमन]

श्री सुमन कई पत्रकार संघ में भी महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर पत्रकार हित की बात उठाते रहे हैं। श्री सुमन पत्रकार संघ “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियन” के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

श्री सुमन के बिहार न्यूज़ लाइव के सम्पादक बनाये जाने पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अबोध ठाकुर,बिहार महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुबी कुमारी, प्रदेश मिडिया प्रभारी कुंजबिहारी शास्त्री, मधेपुरा जिला के कार्यकारी अध्यक्ष सिकन्दर प्रसाद सुमन, जिला संयोजक सुबोध कुमार सौरभ, सह जिला संयोजक संजय कुमार, कोसी टाइम्स डिजिटल के सम्पादक प्रशांत कुमार, आलोक प्रसंग पत्रिका के प्रधान सम्पादक आलोक आशीष, कोसी एक्सप्रेस वेब पोर्टल सम्पादक कुणाल किशोर, द रिपब्लिकन टाइम्स के वरीय उप संपादक याहिया सिद्दीकी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुमन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

विगत 24 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न हिन्दी दैनिक में कार्य करने के साथ अाधुनिक दौर के वेब पोर्टल पत्रकारिता व सोशल मिडिया के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाया है।

पत्रकारों ने श्री सुमन के पत्रकारिता क्षेत्र में अच्छे योगदान, रचनात्मक कार्य, बेहतर प्रदर्शन व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में कोसी अंचल में श्री सुमन किसी परिचय के मोहताज नही है।