
माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के प्रागंण मे अस्थायी द्वादश ज्योतिर्लिंग गुफा मंदिर का एएसआई चन्देश्वरी यादव ने किया उद्घाटन

मालूम हो कि उक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग गुफा मंदिर मे भगवान शिव के द्वादश (बारह) ज्योतिर्लिंग स्थापित किया गया है . जिसमें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्रयम्बकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घुश्मेश्वर भगवान की ज्योतिर्लिंग है. मंदिर के पुजारी पंडित बीरेंद्र तिवारी ने बताया कि भगवान शिव के द्वादश (बारह) ज्योतिर्लिंग की पूजा करना अधिक उत्तम होता है. अगर नित्य प्रातः केवल इन शिवलिंगों के नाम का स्मरण किया जाय तो माना जाता है कि इससे सात जन्मों के पाप तक धुल जाते हैं. अगर आप इन शिवलिंगों के दर्शन नहीं कर पाते तो इनकी प्रतिकृति ( चित्र) लगाकर पूजा करने से भी आपको अपार लाभ हो सकता है. इस मौके पर मुख्य रूप से मंदिर संस्थापक मेघनाथ प्रसाद, पंडित बीरेंद्र तिवारी, अरुण राय,बिट्टू कुमार सहित अन्य श्रद्धालू भक्त शामिल थे.




Recent Comments