तरैया।14.05.2020
प्राथमिक विद्यालय चैनपुर की शिक्षिका प्रज्ञान्ती देवी की मौत गुरुवार को हो गयी है।शिक्षिका कैंसर से पीड़ित थी।जिनका उपचार चल रहा था।विगत तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षिका के पास पैसे का आर्थिक अभाव के कारण दवा की खरीदारी और उपचार नहीं होने के कारण अचानक शिक्षिका की मौत हो गयी है।घटना के बाद तरैया शिक्षक संघ में शोक की लहर दौड़ गयी है।परिवर्तनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सचिव मुन्ना प्रसाद, प्रधानाध्यापक नवल किशोर यादव, बबन सहनी,शिक्षक हरेन्द्र नट, शत्रुध्न प्रसाद,शशिकांत राम,जयशंकर प्रसाद,ओमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार सहित अन्य ने शोक प्रकट किया।