तरैया।14.05.2020

ब्लॉक क्वारेन्टाईन सेंटर में 28 लोग बाहर से आये है जिनका तरैया मेडिकल टीम द्वारा स्कैनिंग कर किया गया।सीओ वीरेन्द्र मोहन ने बताया की क्वारेन्टीन सेंटर नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री,मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया,मध्य विद्यालय फरीदपुरा,मध्य विद्यालय नेवारी, प्राथमिक विद्यालय चंचलिया व अन्य केंद्रों पर कुल 311 व्यक्ति ठहरे हुए है।जिनका प्रतिदिन तरैया मेडिकल टीम द्वारा स्कैनिग किया जा रहा है।मेडिकल टीम का मुनिटिरिंग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद कर रहे है।मेडिकल टीम में डॉ.अमरजीत सिंह,फार्मासिस्ट निरंजन कुमार सहित अन्य है।मेडिकल टीम ने बताया कि अभी तक के जाँच के अनुसार सभी व्यक्ति सुरक्षित है किसी में भी कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नहीं है।सभी व्यक्तियों पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है।