सिमुलतला टाईगर ने शांति देवी क्रिकेट कोंचिग एकेडमी को 116 रनो से किया पराजित
जमुई। (आकाश राज) : शुक्रवार को स्थानीय एसकेएस स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले गए एक मैच में सिमुलतला टाईगर ने शांति देवी क्रिकेट कोंचिग एकेडमी को एक तरफा मुकाबले में 116 रनो से पराजित कर दिया। आज सुबह टांस सिमुलतला ने जीता ओर पहले बल्लेेबाजी का निर्णय किया। उसके बल्लेबाजों ने इस निर्णय काे सार्थक करते हुए अासानी से रन बनाना शुरू किया और 32.5 ओवर में आल आउट हो कर 242 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से कौशल ने 72 रन, रमेश ने 47 रन व हर्शित ने 33 रनों को योेगदान किया। शांति देवी की ओर से राजन ने 26 रन देकर 4 विकेट, विशाल ने 61 रन देकर 3 विकेट व अार्यन ने 42 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति देवी की टीम शुरू से दबाब में आ गई ओर धीमी शुरूआत के वावजूद उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। अखिरकार पूरी टीम 28 ओवर में 126 रन बनाकर आल आउट हो गई। उसकी ओर से अमित ने 35 रन व शुभम ने 25 रनों का योगदान किया। सिमुलतला की ओर से धनराज ने 1 रन देकर 3 विकेट, प्यारेलाल ने 8 रन देकर 2 विकेट व राहुल ने 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस तरह से सिमुलतला टाईगर ने शांतिदेवी क्रिकेट कोचिंग एकेडमी को 116 रनों से हरा दिया।




Recent Comments