जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस पहुंची तो भीड़ ने बंधक बनाने का किया प्रयास
मढ़ौरा ।थाना क्षेत्र के बिन्द बहुआरा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से करीब दर्जन भर लोग जख्मी हो गये । दो जख्मी को गंभीर तत्वस्थिती में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया । जख्मी में एक पक्ष से छठु महतों, आकाश कुमार, राजेन्द्र महतों, नयना देवी, योगेन्द्र महतों, मुन्ना महतों जबकि दुसरे पक्ष से मो अकबर, नसीमा खातून, मो इनाम का नाम बताया गया है । इसमें छठ्ठु महतों और नयना देवी को छपरा रेफर कर दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को जांच करने देव बहुआरा पहुंची थाना की गस्ती दल को घेर कर बंधक बना लेने का मामला भी सामने आया है । हांलाकि पुलिस ने इसकी पुष्टी नही की है । बता दे कि देवबहुआरा में जमीन बिवाद को लेकर दो पक्षों में तनातनी थी । मामले में एक पक्ष से मढ़ौरा थाना में आवेदन दिया गया था । थाना अध्यक्ष ट्रेनी एसपी संदीप सिंह से मिले निर्देश पर एएसआई बाबू लाल पाण्डेय के गस्ती दल के साथ पहुंचे थे । गस्ती दल के पहुंचते ही 20-25 की संख्या में लोगों ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया । सुचना है कि भीड़ ने पुलिस गाड़ी के चक्का का हवा भी निकाल दिया और पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था । सभी जख्मी मढौरा के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहा उनका इलाज किया जा रहा है । इधर मामले की जानकारी पर ट्रेनी एसपी संदीप सिंह थाना से अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कारवायी में जुट गये । अतिम जानकारी के अनुसार स्थिती नियंत्रण में बतायी जा रही है । सूचना के बाद एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, डीएसपी इन्द्रजीत बैठा रेफरल अस्पताल पहुंच स्थिती पर नजर रखते हुये मुस्तैदी से बने हुये थे । अंतिम जानकारी तक पुलिस तीन को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही थी । फिलहाल किसी भी पक्ष से प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया था ।
Recent Comments